शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को नए कार्य ऑर्डर मिलने से आया शेयर में उछाल – अब दे सकते हैं बढ़िया मुनाफा?

शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को नए कार्य ऑर्डर मिलने से आया शेयर में उछाल

भारत की सबसे प्रसिद्ध ग्रीन एनर्जी कंपनियों में से एक, शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड जो उन्नत जल पम्पिंग समाधान प्रदान करती है। हाल ही में कंपनी को महाराष्ट्र में मैगेल त्याला सौर कृषि पंप योजना के लिए 25,000 ऑफ-ग्रिड डीसी सौर फोटोवोल्टिक जल पम्पिंग सिस्टम की आपूर्ति करने के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है जिससे कंपनी के शेयर में उछाल देखा गया। इस घोषणा के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹9,366.42 करोड़ पर था। इसी के साथ कंपनी के शेयर ₹780.20 से 5% ऊपरी सर्किट को छूते हुए ₹819.20 पर पहुंच गए और फिर ₹804.30 प्रति शेयर पर बंद हुए।

हाइलाइट्स

  • शक्ति पंप्स को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से पैनलमेंट का पत्र मिला है। इस ऑर्डर का मूल्य ₹754.30 करोड़ है और इसे 60 दिनों के भीतर निष्पादित किया जाना है।
  • कंपनी के पास सितंबर 2024 तक ₹1,800 करोड़ की मज़बूत ऑर्डर बुक है जिससे कंपनी हर साल बढ़िया वृद्धि कर रही है और ₹2,500 करोड़ के राजस्व का समर्थन करती है।
  • कंपनी अपनी राजस्व क्षमता को ₹3,000-₹3,200 करोड़ तक बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मशीनें भी लेगी अपनी विस्तार की योजनाओं को पूरा करने के लिए।

शेयर में उछाल का कारण

free-solar-pump-installation-for-indian-farmers-under-this-scheme

शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को नए कार्य ऑर्डर मिलने से आया शेयर में उछाल
Source: Smart Age

शक्ति पंप्स को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से पैनलमेंट का पत्र मिला है। इस ऑर्डर का मूल्य ₹754.30 करोड़ है और इसे 60 दिनों के भीतर निष्पादित किया जाना है।

कंपनी के पास सितंबर 2024 तक ₹1,800 करोड़ की मज़बूत ऑर्डर बुक है जिससे कंपनी हर साल बढ़िया वृद्धि कर रही है और ₹2,500 करोड़ के राजस्व का समर्थन करती है। कंपनी अपनी राजस्व क्षमता को ₹3,000-₹3,200 करोड़ तक बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मशीनें भी लेगी अपनी विस्तार की योजनाओं को पूरा करने के लिए।

कंपनी खुदरा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगी और निर्यात को बढ़ावा देगी। साथ ही कंपनी सब्सिडी पर निर्भरता के बिना सोलर समाधानों की मांग का लाभ उठाएगी और बढ़ते भारतीय बाजार में सबसे आगे स्थान हासिल करने के लिए ईवी मोटर्स का विकास भी कर रही है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन जानें

कंपनी के राजस्व की बात करें तो Q2 FY24 में ₹153 करोड़ से Q2 FY25 में ₹635 करोड़ हो गया है जो 315.03% YoY वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी का शुद्ध लाभ Q2 FY24 में ₹6 करोड़ से Q2 FY25 में ₹101 करोड़ हो गया है जो 1583.33% YoY वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी के राजस्व CAGR पांच सालों में 20.31% और शुद्ध लाभ CAGR पांच सालों में 25.84% है जो इसकी मज़बूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के बारे में जानें

यह भारत की सबसे प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है जो सबमर्सिबल, सोलर, सेंट्रीफ्यूगल और विशेष पंप में व्यवसाय करती है। इसी के साथ कंपनी कृषि, सिंचाई, औद्योगिक और अपशिष्ट जल क्षेत्र जैसे क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित है और अभी इसके 100 से ज्यादा देशों में व्यवसाय सक्रिय हैं। कंपनी इमारतों और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए सोलर ऊर्जा से चलने वाले सिस्टम और बिजली से चलने वाले सिंचाई के समाधान भी प्रदान करती है।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इससे निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

यह भी देखिए: भारत की प्रसिद्ध सोलर कंपनी Alpex Solar लिमिटेड ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिया निवेशकों को भारी लाभ? जानिए पूरी डिटेल

1 thought on “शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड को नए कार्य ऑर्डर मिलने से आया शेयर में उछाल – अब दे सकते हैं बढ़िया मुनाफा?”

Leave a Comment