स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL)ने राजस्थान में 305 MW की सौर परियोजना हासिल की
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWREL महाराष्ट्र में स्थित एक अक्षय ऊर्जा EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) कंपनी है जो देश की सबसे प्रसिद्ध ग्रीन एनर्जी कंपनियों में से एक है। इस कंपनी ने राजस्थान में 305 मेगावाट AC/396 MWp DC सोलर परियोजना हासिल करने की घोषणा की है।
एक निजी स्वतंत्र विद्युत उत्पादक (IPP) ने इस परियोजना को प्रदान किया है जिससे यह एक एहम परियोजना बन जाती है। इस परियोजना के माध्यम से कंपनी सोलर प्लांट की आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेंगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹504 करोड़ होगी। इस आर्डर से SWREL पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाया जाता है।
कंपनी के प्रबंधकों का दृष्टिकोण जानें
स्टर्लिंग और विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ग्रुप के वैश्विक सीईओ अमित जैन ने घरेलू निजी आईपीपी बाजार में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी पर जोर दिया। उनके अनुसार कंपनी इस साल घरेलू निजी IPP बाजार में मजबूत पकड़ बनाने की योजना बना रही हैं।
इस नई परियोजना मिलने के माध्यम से कंपनी अपनी मजबूत स्थिति को दर्शाती है। यह कंपनी अपनी मजबूत निजी क्षेत्र की पाइपलाइन के अलावा Q4 में कंपनी पीएसयू से बड़ी संख्या में बोलियों की उम्मीद कर रही हैं जो इस साल के लिए कंपनी के ऑर्डर बुकिंग लक्ष्यों को दर्शाता है।
SWREL की विस्तार की योजनाएं
SWREL का राजस्थान में सोलर और ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं का एक अच्छा इतिहास रहा है। इसमें 400 मेगावाट एसी/633 मेगावाट डीसी पीवी प्लांट शामिल हैं जिसमे ₹550 करोड़ से ज्यादा मूल्य की यह परियोजना एक और बड़े पैमाने पर सोलर ईपीसी वेंचर का हिस्सा है। साथ ही इसमें बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना भी शामिल है जो राजस्थान में 1,000 मेगावाट घंटा स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के लिए एक ईपीसी अनुबंध शामिल है। इसमें 500 x 2 MWh यूनिट शामिल हैं।
बाजार का दृष्टिकोण समझें
SWREL की हाल ही में हासिल की गई परियोजना इसे भारत में बढ़ते निजी IPP बाजार का लाभ उठाने की अनुमति देगी। साथ ही कंपनी आने वाले महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र के वेंचर (PSU) से बड़े अवसरों की भी उम्मीद कर रही है जो इसकी उपस्थिति को और मजबूत करते हैं और बाजार में इसकी पकड़ को पुख्ता करते हैं।
अपने बढ़िया ट्रैक रिकॉर्ड और मजबूत पाइपलाइन के साथ SWREL भारत के नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है और देश के ग्रीन एनर्जी से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने में अपना एहम योगदान दे रही है।