भारत में रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन 1.7 गीगावाट तक पहुंचा, पूरी डिटेल जानिए

साल 2023 में भारत में इनस्टॉल किए गए 1.7 गीगावाट तक के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट

भारत में रूफटॉप सोलर एनर्जी इंस्टालेशन के क्षेत्र में 2023 मिक्स्ड रिजल्ट वाला साल रहा। हाल ही में जारी की गई वर्ष 2023 की फोर्थ क्वार्टर और एनुअल रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष भारत में 1.7 MW कैपेसिटी के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा एनुअल फिगर है।

हालांकि, कैपेसिटी ग्रोथ केवल 3.7% ही रही। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कई कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) कस्टमर ने नए प्रोजेक्टों पर रोक लगा दी, ताकि सोलर मॉड्यूल की कीमतों में स्टेबिलिटी आने का इंतजार किया जा सके। 2024 की शुरुआत में सोलर मॉड्यूल की कीमतों में कमी का अनुमान है, जिससे कंपनियों को प्रोजेक्ट कॉस्ट कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

भारत में रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन 1.7 गीगावाट तक पहुंचा, पूरी डिटेल जानिए

साल के पहले क्वार्टर में मॉड्यूल की कॉस्ट काफी ज्यादा थी, क्यूंकि 2023 में C&I कस्टमर ने इंस्टालेशन रोकने का फैसला लिया। रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट पर ALMM (एप्रूव्ड मॉडल और मनुफैक्टर लिस्ट) इम्प्लीमेंटेशन लागू होने को लेकर काफी कन्फूसिओं था।

इस महीने की शुरुआत में, न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री ने 1 अप्रैल, 2024 से ALMM रेगुलेशन को फिर से लागू करने के अपने रीसेंट आर्डर को पोस्टपोन कर दिया है। मंत्रालय ने पहले ओपन-एक्सेस सौर के तहत इन्सटाल्ड प्रोजेक्ट और कंस्ट्रक्शन के एडवांस्ड स्टेजेस में मौजूद प्रोजेक्ट तथा बिना सब्सिडी वाले रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट को छूट देते हुए ALMM को फिर से लागू करने की पुष्टि की थी। दिसंबर 2023 के अंत तक भारत में रूफटॉप सोलर प्लांट की क्युमुलेटिव इन्सटाल्ड कैपेसिटी 10.5 MW तक पहुंच गई थी।

भारत में रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन 1.7 गीगावाट तक पहुंचा, पूरी डिटेल जानिए
Source LA Times

रेजिडेंशियल सेक्टर 2023 में रूफटॉप सोलर एनर्जी ग्रोथ का प्राइमरी ड्राइवर रहा, जिसने आधी से अधिक कैपेसिटी एडिशन का कंट्रीब्यूशन दिया। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि सोलर मॉड्यूलों की काम होती कीमतों के कारण रूफटॉप सोलर सिस्टम की कॉस्ट क्वार्टरली बेसिस पर 10% और ईयर-ऑन-ईयर (YoY) आधार पर 21.6% कम हो गई।

2023 के फोर्थ क्वार्टर (Q4) में पिछले क्वार्टर की तुलना में रूफटॉप सोलर एनर्जी प्लांट की इंस्टालेशन 5.8% घटकर 406 MW हो गई थी। पिछले साल की इसी क्वार्टर में 483 MW की इंस्टलेशन हुई थी, यानी इस वर्ष 15.9% की डिक्लाइन आया है।

स्टेट वाइज एस्टेबिलिशमेंट:

फोर्थ क्वार्टर में गुजरात ने रूफटॉप सोलर पावर इंस्टालेशन में सबसे आगे रहा, जो क्वार्टर के टोटल फिगर का 42.6% है। 2023 के अंत तक, गुजरात फिर से लीडर रहा, जिसने टोटल रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन का 27.3% हिस्सा लिया। उसके बाद 13.3% और 8.1% के साथ महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान रहा।

मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें, आइए जानते हैं

2 thoughts on “भारत में रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन 1.7 गीगावाट तक पहुंचा, पूरी डिटेल जानिए”

Leave a comment