नई EV पॉलिसी के तहत आप खरीद पाएंगे इतनी सस्ती कीमत पर इलेक्ट्रिक व्हीकल, जानिए कैसे

नई EV पॉलिसी

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के बढ़ते उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें अपने नागरिकों को सब्सिडी प्रोवाइड कर रही हैं। यह पहल इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले व्यक्तियों को फाइनेंसियल असिस्टेंस ऑफर करती है। कई राज्यों ने नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर करों में 75% तक की छूट ऑफर कर रही है, जबकि बाकी 30% से 50% तक की सब्सिडी ऑफर करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य 50% से 75% तक की सब्सिडी देते हैं।

हैवी ड्यूटी मंत्रालय ने तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के ज्यादा उपयोग को प्रोत्साहित करके ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को संबोधित करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ इस सब्सिडी प्रोग्राम शुरू किया है। इस योजना के तहत क्लीन और अफोर्डेबल व्हीकल को बढ़ावा देते हुए व्यक्तियों को पर्याप्त सब्सिडी ऑफर की जा रही है।

सरकार ने एलोकेट किए हैं ₹500 करोड़ नई ईवी पॉलिसी के लिए

नई EV पॉलिसी के तहत आप खरीद पाएंगे किफायती दामों में इलेक्ट्रिक व्हीकल
Source: Cleantechnica

भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत अगले 4 महीनों में लगभग ₹500 करोड़ की सब्सिडी प्रोवाइड की जाएगी। इस योजना को वाहनों के प्रकार के आधार पर डिवाइड किया गया है जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए ₹10,000, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए ₹25,000 और इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर व्हीकल के लिए ₹50,000 तक की सब्सिडी दी जाती है।

इस योजना का इम्प्लीमेंटेशन केवल 4 महीने के पीरियड के लिए है लेकिन सफल होने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस योजना का लाभ आप जुलाई के अंत तक उठा सकते हैं। यह क्लीन और अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ा स्टेप है। सरकार ने इस योजना के तहत सब्सिडी के लिए ₹500 करोड़ एलोकेट किये हैं।

जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी नए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर

नई EV पॉलिसी के तहत आप खरीद पाएंगे किफायती दामों में इलेक्ट्रिक व्हीकल
Source: Bikewale

भारत सरकार ने ईवी एडॉप्शन स्कीम के तहत प्रत्येक टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर सब्सिडी का प्रोविसिओं किया है। इस योजना के तहत सरकार ₹10,000 की सब्सिडी ऑफर करेगी जिससे लगभग 3.3 लाख दोपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल को सब्सिडी पर बेचा जा सकेगा।

इसके अलावा, ई-रिक्शा और ई-कार्ट जैसे छोटे थ्री-व्हीलर व्हीकल की खरीद के लिए ₹25,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी जिससे 41,000 से ज्यादा व्हीकल को लाभ होगा। सरकार बड़े थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर ₹50,000 तक की सब्सिडी भी देगी।

FAME 2 भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स को 50% तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ अगले 3 सालों तक चालू रहेगा। यह क्लीन और अफोर्डेबल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण स्टेपहै।

यह भी देखिए: जानिए कैसे कर सकते हैं Solar से जुड़े बिज़नेस सेटअप और कर सकते हैं एक बढ़िया व्यापार

2 thoughts on “नई EV पॉलिसी के तहत आप खरीद पाएंगे इतनी सस्ती कीमत पर इलेक्ट्रिक व्हीकल, जानिए कैसे”

Leave a comment